मालविंद कंग ने भाजपा पर लगाए संगीन आरोप, बोले- डेढ़ साल पहले बनाया फर्जी केस
पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंद सिंह कंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को 11 दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ डेढ़ साल पहले फर्जी केस बनाया गया। आपने सुना होगा साउथ लॉबी का नाम। साउथ लॉबी ने शराब घोटाला किया है। ये जो सो कॉल्ड साउथ लॉबी है, जिसका आधार बनाकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा झूठे केस दर्ज कर रही है, कुप्रचार कर रही है, उन्हें चुनाव से दूर रख रही है।
इसकी सच्चाई यह है कि पहला गवाह शरतचंद्र रेडी की बात बताऊं तो उसकी 25 हजार करोड़ की कंपनी की बिजनेस कंपनी का व्यक्ति है। उसके खिलाफ मनी लॉड्रिंग का केस नवंबर 2022 में दर्ज हुआ था और ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया था। गिरफ्तारी के 10 दिन बाद शरतचंद ने भाजपा को 5 5 करोड़ रुपए का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दिया है।

यही नहीं नवंबर 2022 के बाद अप्रैल 2023 तक तकरीबन छह बाहर शरतचंद का बयान लिया गया है। सारे बयान में उसने अरविंद केजरीवाल का नाम लिया है। बावजूद इसके कि अरविंद केजरीवाल का शराब से कोई लेना देना नहीं है। मई 2023 को हाई कोर्ट उसकी जमानत रद्द हो जाती है। आखिरकार शरतचंद ने आठ महीने बाद अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक झूठा बयान देता है। जिसे ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गवाह बनाया उससे 60 करोड़ रुपए का भाजपा ने चंदा लिया, इसके बाद उसकी जमानत हो जाती है। इसका मतलब है कि भाजपा ने उसपर दबाव बनाया जिसकी वजह से उससे चंदा लिया और बाद में उसे रिहा कर दिया।
दूसरे गवाह की बात करें तो उसका नाम मंगुटा श्रीनिवास रेड्डी है। वो भी दक्षिण का बड़ा कारोबारी है। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होता है। यह चार बार का संसद सदस्य है। उसका एक बेटा है राघव रेड्डी, वो भी गवाह के तौर पर ईडी में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए तैयार हो जाता है। आंध्र में टीडीपी और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। श्रीनिवास रेड्डी जब केजरीवाल के खिलाफ बयान देता है,उसके तुरंत बाद उसे टिकट मिल जाता है। भाजपा के सहयोगी दल टीडीपी ने श्रीनिवास रेड्डी को टिकट दिया। इसका मतलब बिल्कुल साफ है कि शरतचंद हो या श्रीनिवास रेड्डी जैसे ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देते हैं उन्हें इसका तोहफा मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications