कांग्रेस में शामिल हुईं सोनू सूद की बहन मालविका सूद! मोगा शहरी सीट से हो सकती हैं उम्मीदवार

चंडीगढ़, जनवरी 07। पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब पॉलिटिकल पार्टियां जोरशोर से तैयारियों में लग गई हैं। अब राज्य के अंदर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में नए-नए चेहरे भी राजनीति में आते हुए दिखेंगे। इसकी शुरुआत पंजाब में हो गई है। दरअसल, कोरोना महामारी में पूरे देश के लिए मसीहा बने सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने पॉलिटिक्स में एंट्री कर ली है और सोमवार को उनकी तरफ से औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

मोगा शहरी सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं मालविका

मोगा शहरी सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं मालविका

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मालविका सूद ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली है, सोमवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मालविका सूद को कांग्रेस मोगा शहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस को ना सिर्फ इसका मोगा शहरी सीट पर फायदा मिलेगा, बल्कि धर्मकोट, निहालसिंह वाला सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसकी वजह है मालविका सूद का सामाजिक सेवाओं में एक्टिव रहना।

मोगा में मालविका की है अच्छी पकड़

मोगा में मालविका की है अच्छी पकड़

पॉलिटिक्स के जानकार मानते हैं कि मालविका सूद के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मालविका सूद मोगा जिले में सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मोगा में 1000 छात्रों को साइकिल बांटी थी। इस दौरान सोनू सूद भी मौके पर मौजूद थे।

सोनू सूद को हटाया गया स्टेट आईकॉन के पद से

सोनू सूद को हटाया गया स्टेट आईकॉन के पद से

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद को पंजाब के स्टेट आईकॉन के पद से हटा दिया गया था। हालांकि सोनू सूद ने ये कहा था कि उन्होंने अपनी इच्छा से वो पद छोड़ा है, क्योंकि उनके परिवार का एक सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं वो शख्स उनकी बहन मालविका ही हैं। हालांकि सोनू सूद के भी राजनीति में आने की चर्चाएं काफी समय से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+