Ludhiana Gas Leak: 11 मृतकों के लंग्स नहीं ब्रेन पर गैस का अटैक, अब ब्लड टेस्टिंग से खुलेंगे राज
Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में रविवार को गैस रिसाव से 11 लोगों की जान चली गई है। पुलिस का कहना है कि गैस सैंपलिंग एनडीआरएफ द्वारा की जाएगी, वे पुष्टि करेंगे कि यह किस प्रकार की गैस थी।

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में रविवार को गैस रिसाव से हाहाकार मच गया। एकाएक 5 सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। इस बीच एक बडा खुलासा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि मरने वाले लोगों में गैस ने उनके लंग्स को नहीं बल्कि ब्रेन पर अटैक किया है।
पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक परिवार के 5 सदस्यों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। हम संबंधित थाने में मामला दर्ज कर रहे हैं। गैस सैंपलिंग एनडीआरएफ द्वारा की जाएगी, वे पुष्टि करेंगे कि यह किस प्रकार की गैस थी मरने वालों के ब्लड सैंपल भी लिया जा रहा है।
कैसे हुई घटना ?
दरअसल, रविवार सुबह करीब सवा 7 बजे लुधियाना के ग्यारसपुर स्थित एक इमारत में यह घटना घटी। यहां डेयरी उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री गोयल मिल्क प्लांट बना है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के कूलिंग सिस्टम से गैस का रिसाव हुआ है। जिसके चलते इलाके के लोग बेहोश हो गए।
एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
घटना में एक पूरा परिवार खत्म हो गया। कबीलाश कुमार, पत्नी वर्षा देवी और उनके तीन बच्चे कल्पना(16), अभय(12) और आर्यन (9) की मौत हो गई। पुलिस ने मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications