लोक सभा चुनाव: पंजाब आप उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट कब होगी जारी? केजरीवाल ने किया खुलासा

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्‍ते खोलने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली और हरियाणा में अपने उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। अब लोगों को की निगाह आम आदमी पार्टी के पंजाब के उम्‍मीदवारों पर टिकी हुई है। पंजाब जहां आम आदमी पार्टी में सत्‍ता में हैं वहां पर आप किन उम्‍मीदवारों पर दाव लगाएगी इसके बारे में चर्चा शुरू हो चुकी है।

punjab

वहीं शनिवार को दिल्‍ली से पंजाब में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि पंजाब के लोकसभा उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कब की जाएगी।

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पर पूछे गए मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा "चर्चा चल रही है, अगले 2-4 दिनों में घोषणा कर दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा हमने कल रात भी पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान से चर्चा की थी और अभी मंथन चल रहा है, उम्‍मीद है कि दो-चार दिन में पंजाब लोकसभा सीटों के उम्‍मीदवारों की सूची हम जारी कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+