Opinion Polls: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस राज्य में होगा BJP को नुकसान? क्या कहता है सर्वे?

ABP Cvoter Opinion Polls: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में अभी से ही सारे राजनीतिक दल जुट गए हैं। सत्ता हो या विपक्ष हर कोई इसी रणनीति में लगा है कि आने वाले आम चुनाव में अपनी विजय पताका कैसे फहराएं?

Opinion Polls

बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की पूरी कोशिश इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने की है तो वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिए एकजुट हुए विपक्षी दलों वाले 'इंडिया गठबंधन' का दावा है कि इस बार वो भाजपा को केंद्र की सत्ता तक नहीं पहुंचने देगा।

पंजाब राज्य में क्या भाजपा को लगेगा झटका?

लेकिन कहते हैं ना कि होगा वही जो जनता चाहेगी, इस बार के लोकसभा चुनाव में वो राज्य भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, जहां उसकी पार्टी नहीं है।

राज्य में है आम आदमी पार्टी का राज

जिसमें से प्रमुखता से नाम लिया जा सकता है पंजाब राज्य का, जहां पर आम आदमी पार्टी का राज चल रहा है।

इंडिया गठबंघन में साथ हैं कांग्रेस और आप!

वैसे तो आप और कांग्रेस एक-दूसरे के विरोधी हैं लेकिन 'इंडिया गठबंघन' में फिलहाल साथ हैं ,ऐसे में अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हुए तो पंजाब राज्य में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी?

पंजाब में एबीपी ने सी वोटर सर्वे किया

ये सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एबीपी ने सी वोटर सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें -सर्वे

सर्वे के मुताबिक 13 सीटों वाले पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 5 से 7 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी आप पार्टी को 4 से 6 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि भाजपा को यहां पर 0-2 सीटें मिल रही हैं और अकाली दल के हिस्से में भी 0-2 सीटें ही आ रही हैं।

पंजाब का एबीपी सर्वे के रिजल्ट निम्नलिखित हैं...

  • पंजाब की कुल सीटें ( 13)
  • कांग्रेस को 5-7 सीटें
  • आप को 4-6 सीटें
  • भाजपा को 0-2 सीटें
  • अकाली दल को 0-2 सीटें

वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वें का रिजल्ट निम्मलिखित है...

  • पंजाब की कुल सीटें ( 13)
  • कांग्रेस को 27 फीसदी वोट
  • आप को 25 फीसदी वोट
  • भाजपा को 16 फीसदी वोट
  • अकाली दल को 14 फीसदी वोट

अगर सर्वे का ये रिजल्ट भाजपा के लिए कड़ी चुनौती है क्योंकि इसके मुताबिक तो 'इंडिया गठबंधन' उसके लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+