पंजाब में लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का उद्घाटन हुआ, यहां अब दूर हो जाएगी गांवों में पानी की किल्लत
श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब में मान सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का उद्घाटन कराया है। इस स्कीम के शुरू होने पर बहुत से गांवों को पानी मिलने लगा है। इससे चंगर क्षेत्र के गांवों थप्पल, झिंजड़ी, मोहीवाल, तारापुर के 521 एकड़ क्षेत्रफल को सिंचाई के लिए आनंदपुर हाइडल चैनल नहर से पानी की सुविधा मिल गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, कैबिनेट मंत्री ने चंगर में लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के पहले पड़ाव का उद्घाटन किया है।

लिफ्ट इरिगेशन स्कीम में 9.52 करोड़ रुपए लागत आई है। नहर से 521 एकड़ जमीन को सिंचाई का पानी मिलना शुरू हो गया है। इससे चंगर क्षेत्र के गांवों थप्पल, झिंजड़ी, मोहीवाल, तारापुर के 521 एकड़ क्षेत्रफल को सिंचाई के लिए आनंदपुर हाइडल चैनल नहर से पानी मिलेगा। झिंजड़ी में जल स्रोत विभाग पंजाब के समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ,70 साल से चंगर के इन गांवों के लोग सिंचाई और पीने वाले पानी की समस्या के साथ जूझ रहे थे। गर्मियों में इन गांवों के लोग अपने पशुओं के साथ सतलुज दरिया के किनारे आ जाते थे। इलाके के 200 गांवों में से 150 में पानी की समस्या है, जिसे अगले डेढ़ साल में खत्म कर दिया जाएगा। पहली स्कीम की शुरुआत कर दी है। दूसरी स्कीम 18.52 करोड़ को इस साल के अंत तक लोकार्पित करके 1015 एकड़ क्षेत्रफल को पानी दिया जाएगा। तीसरी स्कीम का डिजाइन आईआईटी रोपड़ ने बनाया है, जिसे सरकार के पास भेजा है।

80 करोड़ की लागत के साथ इस योजना को मुकम्मल करके 4007 एकड़ में पानी दिया जाएगा। इस मौके डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं। सरकार की तरफ से जो भी योजना लाई जा रही है, उस पर पूरी संजीदगी के साथ काम किया जा रहा है। इस मौके एसडीएम मनीशा राणा, डीएसपी अजय सिंह, कार्यकारी इंजीनियर जल स्रोत विभाग गुरप्रीत सिंह, सोहण सिंह बैंस, कैप्टन गुरनाम सिंह, राम कुमार मुकारी, जसप्रीत जेपी, जसबीर सिंह अरोड़ा, दीपक सोनी भनूपली, सूबेदार राजपाल, चौधरी अनंत राम, चौधरी मोहण लाल, सोहण सिंह निक्कूवाल, कमलजीत सिंह, डाक्टर जरनैल आदि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications