पंजाब श्रम विभाग ने बाल श्रम विरोधी अभियान के तहत की छापेमारी, 99 बाल-श्रमिकों को बचाया

पंजाब सरकार के अंतर्गत आने वाले श्रम विभाग ने बाल श्रम से निपटने के लिए राज्य भर में छापेमारी की। विभाग के अधिकारियों ने 99 बच्चों को बचाया। यह प्रयास मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर श्रम मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा शुरू किए गए बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह अभियान का हिस्सा है।

11 जून से अभियान विभाग द्वारा शुरू किया गया था, जो 21 जून 2024 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्‍य पंजाब में बाल श्रम को खत्म करना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जिला स्तरीय टीमों ने लुधियाना और बठिंडा में इंडस्ट्रियल यूनिट और कार्यस्‍थलों को टॉरगेट किया गया है।

child labour

छापेमारी कर जिन 99 बच्‍चों को बचाया गया वो लुधियाना में नीरज जैन होजरी, फ्रंट लाइन, एएस नारंग होजरी कॉम्प्लेक्स, लीला गारमेंट और आरपी सहगल होजरी कॉम्प्लेक्स जैसी कई औद्योगिक इकाइयों में काम करते पकड़े गए। वहीं 4 बच्‍चों को बठिंडा में होटल रोहित, पप्पू ढाबा और बालाजी पगारी हाउस से बचाया गया।

श्रम मंत्री अनमोल गगन मान ने अधिकारियों से बाल श्रम को खत्म करने के लिए अथक प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम छापेमारी जारी रखेंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

यह अभियान पंजाब में बच्चों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग अभियान के दौरान की गई प्रगति को बनाए रखने के लिए इन कार्यों को जारी रखने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+