Kabaddi Player Tejpal Singh Murder Reason: लुधियाना में नेशनल लेवल के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, वजह क्या?
Kabaddi Player Tejpal Singh Murder Reason: पंजाब के खेल जगत में सनसनीखेज घटना हुई है। लुधियाना के जगरांव इलाके में दिनदहाड़े एक राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्लेयर को गोलियों से छलनी कर दिया गया। SSP ऑफिस से महज 200 मीटर दूर हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 26 साल के तेजपाल सिंह की जिंदगी खत्म हो गई। परिवार का इकलौता चिराग, जो मैदान पर राज करता था, आज शव के रूप में घर लौटा।
पुलिस ने दो आरोपी पकड़ लिए, लेकिन तीसरा फरार। आइए, जानते हैं इस खौफनाक कांड की वो पूरी दास्तां, जो पंजाब के अपराधी तंत्र पर सवाल खड़े कर रही है...

Tejpal Singh Murder Case: SSP ऑफिस के पास चलीं गोलियां, दोस्तों से भिड़े तेजपाल
शुक्रवार (31 अक्टूबर 2025)दोपहर 3 बजे का वक्त। जगरांव के हरि सिंह अस्पताल रोड पर सन्नाटा छा गया। बेट इलाके के गांव गिद्दड़विंडी का रहने वाला 26 साल का तेजपाल सिंह अपने दो दोस्तों संग एक फैक्ट्री जा रहा था। सफेद स्विफ्ट कार में सवार ये तीनों हंसते-मुस्कुराते थे, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। अचानक पुरानी रंजिश उफान पर आ गई - बातें बढ़ीं, हाथापाई हुई।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, झगड़े के बीच 3-4 हमलावरों ने घेर लिया। एक ने पिस्तौल निकाली और तेजपाल के सीने में गोली उतार दी। खून से लथपथ तेजपाल को साथी तुरंत गाड़ी में डाल सिविल अस्पताल भेजे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल SSP कार्यालय से इतना करीब कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद वारदात हो गई। इलाके में हड़कंप मच गया, लोग फोन पर वीडियो बनाते रहे। क्या थी वो रंजिश? पुलिस बोली - 'पुरानी दुश्मनी, लेकिन डिटेल्स जांच में!'
Who Was Tejpal Singh: तेजपाल सिंह कौन थे? नेशनल लेवल का स्टार, परिवार का सहारा
तेजपाल सिंह - नाम ही काफी था कबड्डी के मैदान पर। रणधीर सिंह का इकलौता बेटा, जो गांव गिद्दड़विंडी से लुधियाना तक की शान था। नेशनल लेवल पर खेल चुके, ग्रामीण कबड्डी टूर्नामेंट्स में कई अवॉर्ड्स जीते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'वो मशहूर प्लेयर था, युवाओं का आइडल।' प्राइवेट जॉब के साथ खेल जारी रखे, लेकिन परिवार के लिए कमाने वाला। मां-बाप का सहारा, भाई-बहनों का बड़ा भाई। Tउसकी मौत ने पूरे खेल समुदाय को शोक में डुबो दिया।'
परिवार रोते बिलख रहा। पिता रणधीर सिंह बोले, 'बेटा दोस्तों संग गया था, रंजिश की खबर भी नहीं।' ये हत्या सिर्फ एक मौत नहीं, एक सपने का अंत है। पंजाब में कबड्डी प्लेयर्स पर हमले बढ़ रहे - याद है संदीप सिंह का केस? लेकिन तेजपाल का ये कांड सबसे शॉकिंग।
पुलिस की कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरा मोगा का गगन फरार - FIR दर्ज
लुधियाना ग्रामीण SSP अंकुर गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया किया कि तीन संदिग्धों की पहचान की गई है। जगरांव के रूमी गांव के हनी और काला, और मोगा के गगन। हनी-काला गिरफ्तार, गगन फरार। टीमें भेजी हैं।'पुलिस स्टेशन में FIR - IPC की धारा 302 (हत्या), 34 (साझा साजिश) के तहत दर्ज। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे। SSP गुप्ता बोले, 'हर एंगल से जांच। रंजिश की वजह से लगता है, लेकिन गैंग कनेक्शन चेक।'
Tejpal Singh Murder Reason: दोस्ती से दुश्मनी, मौत का पैगाम?
क्या थी वजह? पुलिस सोर्स बताते हैं - 'पुरानी दुश्मनी। छोटी-मोटी रंजिश, जो कबड्डी सर्कल में आम।' शायद टूर्नामेंट विवाद, या पर्सनल दुश्मनी। लेकिन तेजपाल के दोस्तों ने कहा, 'सिर्फ बहस थी, हत्या की नीयत नहीं।' जांच में खुलासा होगा। पंजाब में कबड्डी प्लेयर्स पर टारगेट क्यों? ड्रग्स, सट्टेबाजी या सिर्फ ईगो? ये कांड सिखाता है - खेल के मैदान से बाहर खतरा और बड़ा।
तेजपाल की मौत ने पंजाब को झकझोर दिया। परिवार न्याय मांग रहा, खेल संगठन शोक में। क्या पकड़े जाएंगे बाकी आरोपी? पुलिस का इंतजार। फिलहाल, गिद्दड़विंडी में सन्नाटा, और मैदान खाली।
ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder: कौन है वो मार्शल आर्ट्स का गुरु? जिसने पत्नी संग डिलीवरी एजेंट को दी खौफनाक मौत-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications