Bengaluru Murder: कौन है वो मार्शल आर्ट्स का गुरु? जिसने पत्नी संग डिलीवरी एजेंट को दी खौफनाक मौत-VIDEO
Bengaluru Murder News Hindi: कर्नाटक की सिलिकॉन वैली में रोड रेज का खौफनाक चेहरा फिर सामने आया। 25 अक्टूबर की रात 9 बजे श्री राम मंदिर इलाके (जेपी नगर) में एक कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट्स ट्रेनर (Martial Arts Trainer) ने पत्नी संग मिलकर 24 साल के डिलीवरी एजेंट को मौत के घाट उतार दिया। पागल दंपति ने पहले कार से टक्कर मारी, उसके बाद रौंद डाला। शुरुआत में हिट-एंड-रन लगा, लेकिन CCTV ने राज खोला।
दंपति ने सबूत मिटाने के लिए मास्क लगाकर सीन पर लौटे। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को 14 दिन की न्यायिक कस्टडी में भेजा गया है। पर सवाल ये है कि आखिर क्यों एक डिलीवरी एजेंट के खूद के प्यासे हो गए ये दंपति? आखिर कौन है ये मार्शल आर्ट्स गुरु, जिसका 'गुस्सा' उसका हथियार बन गया? आइए, इस रोड रेज मर्डर की डार्क स्टोरी खोलें...

Bengaluru Road Rage Case Timeline: रोड रेज का खौफनाक चैप्टर, कार से रौंदा
25 अक्टूबर रात 9 बजे, श्री राम मंदिर इलाके में दर्शन (24, केम्बट्टाहल्ली का रहने वाला, Zomato एजेंट) स्कूटर पर दोस्त वरुण (पीछे बैठा) संग डिलीवरी के लिए निकला। अचानक स्कूटर कार से रगड़ खाई। कार का राइट रियर-व्यू मिरर टूटा। दर्शन ने तुरंत माफी मांगी, स्कूटर स्टार्ट किया और डिलीवरी का ऑर्डर पूरा करने चला गया। लेकिन, कार ड्राइवर मनोज कुमार एन (32, केरल का कलारीपयट्टू- मार्शल आर्ट्स ट्रेनर) का गुस्सा ठंडा न हुआ। पत्नी आरती शर्मा (30, जम्मू-कश्मीर की) संग बैठे मनोज ने यू-टर्न लिया, स्कूटर का पीछा किया। और तेज स्पीड से पीछे से कुचल दिया। दर्शन सड़क पर लुढ़का, मौके पर ढेर। वरुण घायल, इलाजरत। इसके बाद मनोज कार भागकर फरार।
शुरुआत Hit and Run Case, लेकिन CCTV ने खोला हत्या का राज
जेपी नगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में शुरुआत में हिट-एंड-रन FIR (BNS धारा 281) दर्ज हुई, अकस्मिक मौत माना गया। लेकिन, CCTV की पैनी नजरों ने मौत के डरावना मंजर को अपनी मेमोरी में सेव कर लिया था। पुलिस ने जैसे ही फुटेज खंगाले, साफ हो गया कि ये दुर्घटना नहीं, पूर्वनियोजित हत्या है। DCP साउथ लोकेश जगलासुर ने बताया कि गुस्से में मनोज ने जानबूझकर बाएं मुड़कर टक्कर मारी, स्कूटर उछला, दर्शन गिरा। मिनटों बाद दंपति मास्क लगाकर सीन पर लौटे, कार के टूटे पार्ट्स (मिरर, बम्पर) उठाए, सबूत मिटाने की कोशिश। पुलिस ने कहा कि फुटेज से ट्रेसिंग आसान हो गई।
पुट्टेनहल्ली पुलिस को केस ट्रांसफर हुआ, BNS 302 (हत्या), 238 (सबूत मिटाना) लगीं। दंपति को 29 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया। मनोज ने ड्राइविंग की, आरती साथ थी। मनोज ने कहा कि मैं अकेला था, आरती बाद में आई। हालांकि, दंपति को 14 दिन न्यायिक कस्टडी में भेजा गया है। मृतक डिलीवरी एजेंट दर्शन के पोस्टमॉर्टम में सिर-चेस्ट इंजरी से मौत की पुष्टि हुई।

Who Is Martial Arts Trainer Manoj Kumar N: मार्शल आर्ट्स गुरु मनोज कुमार एन कौन है?
कौन है ये 'गुरु'? मनोज कुमार एन (32, केरल का) बेंगलुरु में कलारीपयट्टू अकादमी चलाते हैं। ये प्राचीन मार्शल आर्ट, केरल की 3000 साल पुरानी फाइटिंग स्टाइल है। मनोज कुमार एन बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेंनिंग देते हैं और वीडियोज में 'डिसिप्लिन' की बात करते नजर आते हैं। इंस्टा पर @ayodhanakalari, 184K फॉलोअर्स हैं। अयोधाना कलारी गुरुकुल (Bannerghatta Road) में बच्चों को सिखाते- 'शारीरिक-मानसिक ताकत।' लेकिन रोड रेज में 'डिसिप्लिन' फेल। गुस्से ने हत्या का रूप ले लिया। पत्नी आरती (30, J&K की) संग 5 साल की शादी।
What Is Kalaripayattu: कलारीपयट्टू क्या है? केरल की 'युद्ध कला'
कलारीपयट्टू का एक प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट है, जिसकी उत्पत्ति भारत के केरल में हुई थी, और इसे दुनिया की सबसे पुरानी जीवित मार्शल आर्ट में से एक माना जाता है। इसका नाम 'युद्धक्षेत्र की कलाओं का अभ्यास' है, और यह शारीरिक तकनीकों को योग, आयुर्वेदिक चिकित्सा और हस्त-मुद्राओं के तत्वों के साथ मिलाकर शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाता है। प्रशिक्षण में निहत्थे युद्ध, हथियार, लचीलेपन के व्यायाम शामिल होते हैं, और अक्सर इसमें प्रहार, लात, हाथापाई और पूर्व-निर्धारित रूप शामिल होते हैं।
Who Was Darshan: कौन था डिलीवरी बॉय दर्शन?
दर्शन एन (24, गंडप्पा लेआउट, उत्तराहल्ली) केम्बट्टाहल्ली का रहने वाला, Zomato एजेंट था। घर का अकेला कमाने वाला, माता-पिता-बहन का सहारा था। दर्शन के पिता ने कहा कि बेटा अच्छा कमाता था। उसने सॉरी बोला था, तो फिर क्यों मार डाला।
ये भी पढ़ें- UPSC Student Murder: 'लाश की घी से मालिश, शराब से नहलाया-DNA राख किया', फॉरेंसिक स्टूडेंट अमृता कहां चूकी?












Click it and Unblock the Notifications