जिंदगियां बचाने वाले लोगों को जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित करेगी सरकार, पंजाब में शुरू हुई ये मुहिम
नवांशहर। जिंदगियां बचाने वाले लोगों को मान सरकार जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित करेगी। इसके लिए एक पहल शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने सूबे के सभी डीईओज (सेकेंडरी और प्राइमरी) को चिट्ठी भेजकर अपने अपने जिले में ऐसे लोगों की तलाश कर उनकी जानकारी मांगी है। डीईओ से कहा गया है कि वो अपने जिले में ऐसे लोगों के डिटेल जुटाकर हर हाल में 25 अगस्त से पहले विभाग को भेजें।

सरकार की ओर से कहा गया, "यदि काेई व्यक्ति संकट में पड़ गया है और उसकी जान बचाने में आप मदद कर रहे हैं ताे ऐसे मामलों में केंद्र सरकार की ओर से जीवन रक्षा पदक से नवाजा जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक। यह पुरस्कार किसी का जीवन काे बचाने में मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। पंजाब में बहुत से ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने दूसरों की जानें बचाई हैं। ऐसे इंसानों को प्रदेश सरकार जीवन रक्षा पदक के जरिए सम्मानित करेगी।"

सरकार की ओर से कहा गया, "जिन लोगों ने जिंदगियां बचाई हों, उनके बारे में www.awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन किया जा सकता है। उनके साहसिक कार्यों की जानकारी अधिकतम 200 शब्दों में देनी होगी। जिसमें प्रभावित व्यक्ति और उसकी सहायता करने वाले व्यक्ति की जानकारी भी देनी हाेगी।" राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 के लिए जीवन रक्षा पदक देने के संबंध में 25 अगस्त से पहले आवेदन मांगे हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि, अशोक चक्र की शाखा है जीवन रक्षा पुरस्कार। उन्होंने कहा कि, जीवन रक्षा पदक लोगों को डूबने से बचाने, दुर्घटना के मामले, आग लगने की घटनाएं, करंट लगने में मदद करने वालों को दिया जाता है। सरकार ने डीईओज सहित सभी सरकारी विभागों के हेड्स समेत सभी डीसी को चिट्ठी भेजी है।
इसके लिए, इच्छुक लोगों को रिकमेंडेशन से पहले लॉग इन आईडी औैर पासवर्ड तैयार करना हाेगा। जिनका पहले से ही लॉग इन आईडी औैर पासवर्ड है, वे पाेर्टल का सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications