जालंधर को मिला नया मेयर, AAP का बजा डंका; वनीत धर के सिर सजा ताज

Jalandhar Mayor: पंजाब में आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जालंधर नगर निगम में वार्ड नंबर 62 से आम आदमी पार्टी के पार्षद विनीत धीर को मेयर चुन लिया गया है। वहीं, बलबीर सिंह बिट्टू ढिल्लों को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह को डिप्टी मेयर के रूप में नियुक्त किया गया है। जालंधर के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए पदभार की जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जालंधर के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के शहर का विकास और उनका मॉर्डनाइजेशन करना है।

Arora Aman

इस मौके पर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस भवन के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी द्वारा नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और पार्टी की जीत पर खुशी मनाई गई।

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक् अमन अरोड़ा ने भी तीनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप का मेयर बनने से जालंधर के विकास में बहुत तेजी आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी है। अब जालंधर विकास की नई इबारत लिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+