पंजाबः जालंधर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जिसपर लिखा था 'I Love You Pakistan'
जालंधर। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसकी पोल आए दिन पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल खोली है। हालांकि इस बार पंजाब के जालंधर जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के खुर्दपुर गांव के खेतों में मिला "आई लव पाकिस्तान" की छाप वाला गुब्बारा मिला, जिसके चलते प्रशासन में हड़ंकप मच गया।

वहीं इस घटना को लेकर एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि हम इसके स्रोत की पुष्टि कर रहे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं; प्रथम दृष्टया किसी की शरारत लगती है क्योंकि पाकिस्तान से उड़कर आना नामुमकिन है। विधानसभा क्षेत्र आदमपुर में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक खेत में कुछ लोगों ने पाकिस्तानी गुब्बारे पड़े हुए देखे। उन पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था।
आनन-फानन में खेत का मालिक भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि उर्दू में भी पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था। लोगों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग खेत से गुजर रहे थे तो वहां पर जो गुब्बारे पड़े हुए थे। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो उन पर आई लव पाकिस्तान लिखा था, जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।












Click it and Unblock the Notifications