यूक्रेन में कोई फंसा हो तो इस नंबर पर दें सूचना, घबराएं नहीं सरकार आपके साथ है: मालेरकोटला DC

मालेरकोटला। पंजाब के नवगठित मालेरकोटला जिला की डिप्टी कमिश्नर माधवी कटारिया ने यूक्रेन-संकट को लेकर हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया। कटारिया ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों के साथ बात की। उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द भारत लाए जाने का भरोसा दिलाया। डिप्टी कमिश्नर माधवी कटारिया ने कहा कि, जो भी वहां फंसे हुए हैं उन्‍हें संपर्क में रहना है। दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी कराएगा।

Indians return from Ukraine, Punjab DC issues helpline numbers

पंजाबियों को दिलासा देते हुए डिप्टी कमिश्नर माधवी कटारिया ने कहा कि, घबराएं मत...प्रशासन आपके साथ है, यूक्रेन में यदि कोई फंसा है तो 01675-252000 नंबर पर सूचना दें। उसके बाद गृह मंत्रालय व व‍िदेश मंत्रालय की मदद आपको जरूर मिलेगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि, जिनके यूक्रेन में फंसे होने की आशंका है उन छात्रों व परिवारों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है ताकि हर तरह की जानकारी समय पर साझा हो सके। साथ ही यूक्रेन में फंसे छात्र व अन्य व्यक्ति आपस में एक-दूसरे का साथ दे सकें।

Indians return from Ukraine, Punjab DC issues helpline numbers

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 7 छात्रों, एक वर्क परमिट व एक डॉक्टर परिवार के 4 सदस्य फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। डीसी ने बताया जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची गृह मंत्रालय के पास भेजी गई है, और गृह मंत्रालय द्वारा हर संभव कोशिश भी की जा रही है, ताकि जल्द वापसी हो सके। उन्‍होंने कहा कि, हमने यूक्रेन में फंसे जिला मालेरकोटला के कुछ छात्रों व अन्य नागरिकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए बात की। हमने छात्रों से कहा कि दूतावास द्वारा जारी हिदायतों की पालना की जाए।

Indians return from Ukraine, Punjab DC issues helpline numbers

उन्होंने कहा कि, सरकार ने यूक्रेन से छात्र व नागरिक वापस लाने शुरू कर दिए गए हैं। कुछ राज्‍यों के लोग वहां से लाए भी जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि, लोगों से अपील है कि जिले से सबंधित जिन व्यक्तियों के परिवारिक सदस्य यूक्रेन में फंसे हैं उनकी सूचना 01675-252000 पर दी जाए। सहायक कमिश्नर गुरमीत कुमार के मोबाइल नंबर 98726-23593 पर जानकारी दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+