BSF ने पठानकोट में घुसपैठिए को किया ढेर, राजौरी में सेना के वाहन पर हमला
Pathankot News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को 26 फरवरी की सुबह बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के पठानकोट में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इस दौरान जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया।
ऐसी खबर आ रही है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने बुधवार 26 फरवरी को सेना के वाहन पर हमला किया। यह हमला जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में हुआ। बताया जा रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं, पठानकोट में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को 26 फरवरी की सुबह बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के पठानकोट में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इस दौरान जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया।
मारा गया घुसपैठिए पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की नाकाम कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी, जिसमें घुसपैठिए को मार गिराया गया।
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, 26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर तैनात बीएसएफ कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया।
वहीं, अब अधिकारी घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाने में जुटे हैं। इस बीच, सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स के समक्ष इस मुद्दे को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Punjab: पठानकोट में बाढ़ को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू, मंत्री लालचंद कटारूचक ने तैयारियों का लिया जायजा












Click it and Unblock the Notifications