पराली जलाने की समस्या पर बनी ठोस रणनीति, पंजाब सरकार और गेल इंडिया के बीच हुआ अहम समझौता
Punjab: पंजाब में पराली की समस्या सेछुटकारा पाने के लिए सीएम भगवंत मान ने बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने गेल इंडिया से समझौता किया है। बताया जा रहा है कि गेल इंडिया और पंजाब सरकार पराली के इस्तेमाल को लेकर एक कारगर रणनीति तैयार कर रही है। सीएम भगवंत मान ने इस संबंध में राज्य में 10 सी.बी.जी. प्लांट स्थापित करने के लिए गेल इंडिया को सहयोग हेतु धन्यवाद दिया है।

पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है कि इन सी.बी.जी. प्लांटों में 1.25 लाख एकड़ फसल से निकलने वाली लगभग 5 लाख टन पराली की बतौर ईंधन के रूप में खपत होने की उम्मीद है। गेल इंडिया 600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ पंजाब में 10 सी.बी.जी. प्लांट लगाए जा रहे हैं।
सीएम भगवंत मान का कहना है कि किसानों के पराली जलाने से रोकने की दिशा में यह एक ठोस कदम है। पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी यानि पेडा ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इससे नवीकरण ऊर्जा के अन्य प्रोजेक्टों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
बताया गया है कि पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरपाल सिंह और गेल इंडिया के कार्यकारी डायरेक्टर आर.के. सिंघल ने नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के सचिव डा. रवि भगत की मौजूदगी में इस मसौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे पंजाब को प्रतिवर्ष 5 लाख टन पराली का निपटारा करने और इससे साफ-स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने में सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़ें आप ने राजस्थान में किया चुनाव प्रचार तेज, आज प्रचार करेंगे सीएम भगवंत मान
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications