पंजाब: 'मेरी पूरी कोशिश है कि किसानों को नुकसान ना हो', बोले कुलदीप सिंह धालीवाल
लोकसभा का चुनाव शुरू हो गया है। अब तक दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं।
इस बीच अमृतसर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। मेरी पूरी कोशिश है कि किसानों को नुकसान ना हो।

उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए मैंने अजनाला की 9 मंडियों में 10 शेड बनाए थे। बेमौसम बारिश वो भी गेहूं की कटाई के सीजन में और मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। मेरी पूरी कोशिश है कि किसानों को नुकसान न हो।
यह भी पढ़ें- Punjab: बाघापुराना में बोले CM भगवंत मान, जिस दिन केंद्र में AAP की सरकार बनेगी, बंद हो जाएगा भ्रष्टाचार












Click it and Unblock the Notifications