पंजाब में आम आदमी पार्टी की वॉलंटियर मीट में उमड़ी लोगों की भीड़
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के शीर्ष नेता पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की वॉलंटियर्स की बैठकों में बड़ी संख्या लोग आ रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर ने इन बैठकों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि इन बैठकों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं।
बलबीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सभी वॉलंटियर बैठकों में लगभग भगदड़ जैसी स्थिति है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके काम के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज है जोकि साफ तौर पर दिख रहा है। आज नभा वॉलंटियर मीटिंग में हमे जबरदस्त उत्साह लोगों का देखने को मिला। मेरे भाई विधायक देव मान को इसके लिए खास शुक्रिया।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं, इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में इंडिया गठबंधन के साथ गठबंधन किया है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि हम काम के दम पर वोट मांगते हैं। प्रदेश में सिर्फ दो साल सरकार को हुए हैं लेकिन इन दो सालों में रिकॉर्ड स्तर पर काम हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के 8000 करोड़ रुपए रोक रखे हैं, इससे कितने स्कूल और अस्पताल बन सकते थे। जब हमारे 13 सांसद पंजाब से संसद जाएंगे तो मेरे 13 हाथ और हो जाएंगे। हम संसद में कुल मिलाकर 30 सांसदों की संख्या में पहुंच जाए फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी कि पंजाब का फंड रोक ले।












Click it and Unblock the Notifications