पंजाब: सीएम भगवंत मान की सादगी की फोटो वायरल, बोले- बीजेपी और आप में यही फर्क है
लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में जबरदस्त प्रचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बागडोर अपनी हाथों में लेते हुए चुनावी रैली और रोड शो कर रहे हैं।
इस बीच उनकी एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनकी सादगी देखी जा रही है। भगवंत मान ऐसे पहले सीएम हैं, जिसे एक आम आदमी भी फोटो खींचने के लिए कहे तो उसने आसानी से फोटो खींच लिया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यही फर्क है।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब की राजनीति में बदलाव है। जनता के प्रिय सीएम भगवंत मान हमेशा लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि BJP और AAP में यही फर्क है। एक ओर मोदी हैं, जिनसे मिलने के लिए बच्चों के आगे कंटीली तारें लगी हैं। दूसरी ओर सीएम भगवंत सिंह मान हैं, जिनके दिल के तार पंजाब के बच्चे-बच्चे से जुड़े हुए हैं।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'देश को नंबर-1 बनाने के लिए हमें पंजाब को नंबर-1 बनाना होगा', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications