किसान प्रदर्शन में घायल हुए पंजाब के किसानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर
Farmers protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसाना सड़कों पर है। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली से जुड़े बार्डरों पर दिल्ली कूच करने के लिए डटे हुए हैं। हरियाणा के अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 36 घंटे बाद भी घमासान जारी है।

मंगलवार को बैराकेटिंग तोड़ने के बाद किसानों और पुलिस का आमना-सामना हुआ, पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस समेत अन्य कार्रवाई की जिसमें पंजाब के कई किसान घायल हुए। जिन्हें देखने के लिए बुधवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंंत्री अस्पताल पहुंचे ।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.बलबीर घायल किसानों का हालचाल लेने के लिए राजपुरा, बनूड़ और पटियाला के अस्पतालों का दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
याद रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान ने मंगलवार को पंजाब हरियाणा बार्डर के सभी अस्पतालों को किसानों के प्रदर्शन के चलते अलर्ट किया था। प्रदर्शन में घायल हुए किसानों को उन्हीं अस्पतालो में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही सीएम भगवंत ने ऐलान किया था कि उनकी सरकार आंदोलनकारी किसानों के साथ है।
बता दें मंगवार को पुलिस बेरिकेडिंग्स को तोड़े जाने के बाद पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को हिरासत में भी लिया है पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद जिस तरह से किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं, उन्हें देख कर नहीं लग रहा कि इस बार किसान अपनी अलग-अलग मांगों के पूरा हुए बिना जाने देंगे।
वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने 15 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक राज्य भर ट्रेन रोकों आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications