हरपाल चीमा बोले, भाजपा लोकसभा चुनाव बुरी तरह से हार रही है

पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शीतल अंगुराल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारने जा रही है क्योंकि इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है।

देश के लिए भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी देश को बांटने का काम कर रही है। भाजपा चुनाव में हार रही है कि यही वजह है कि ये लोग विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन इस चुनाव में देश की जनता इन लोगों को सबक सिखाएगी।

harpal cheema
गौर करने वाली बात है कि सुशील कुमार रिंकू और शीतल ने आम आदमी पार्टी का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसके बाद पंजबा के मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि दरिया जाता तो समंदर में है लेकिन उसका अस्तित्व खो जाता है। वहीं मालविंदर कंग ने सुशील को गद्दार तक कह दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें संसद पहुंचाया था।

बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी को भरोसा है कि वह सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करके एक इतिहास बनाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा जताया है कि प्रदेश की जनता उनकी सरकार के अच्छे काम पर मुहर लगाएगी और पंजाब की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए आप के सभी 13 उम्मीदवारों को संसद भेजने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+