2 साल से फौज में भर्ती नहीं हुईं, अग्निपथ के कारण युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया: आप के मंत्री

चंडीगढ़। केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना वापस ले लेनी चाहिए। सरकार को युवाओं के लिए स्थाई नौकरी देनी चाहिए। यह कहना है पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का। बैंस आम आदमी पार्टी के सबसे युवा मंत्री माने जाते हैं। आप की सरकार ने कल ही पंजाब विधानसभा में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था। जिसमें अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की गई।

Harjot Bains, Cabinet Minister of Punjab Government target On BJP govt over agneepath scheme

अग्निपथ योजना पर बोलते हुए मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि, पंजाब का एक भी युवक फौज में भर्ती नहीं हुआ है..और 2 साल से फौज में भर्ती भी नहीं हुई। अब केंद्र सरकार अग्निपथ योजना ले आई है। जिस कारण युवाओं की ढाई साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। हम चाहते हैं कि, केंद्र वापस ले अग्निपथ योजना को वापस ले ले और स्थाई नौकरी वाली भर्तियां निकाले।' बैंस ने कहा कि,सरकार ने अग्निपथ को लाकर युवाओं के साथ बड़ा धोखा किया है।

बकौल बैंस, 'पंजाब के युवा ढाई साल से मेहनत कर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। लेकिन सरकार ने झटका दे दिया। अब अग्निपथ योजना को सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए।' ये बातें बैंस ने कल कहीं। कल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+