Guldasta 2023: जालंधर में 'गुलदस्ता 2023' की शुरूआत, सीएम मान ने पंजाब पुलिस को लेकर कही बड़ी बात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पुलिस मुलाजिमों के परिवारों की भलाई के लिए पंजाब पुलिस द्वारा पंजाबी फिल्म एंड टी.वी. कलाकार एसोसिएशन (PFTAA) के सहयोग से करवाए गए पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलदस्ता 2023 का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहलकदमी का उद्देश्य पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारां की भलाई को यकीनी बनाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवान अपनी डयूटी तनदेही के साथ निभाते हैं और यह समागम इन बहादुर जवानों के परिवारों को समर्पित है।

सीएम मान ने कहा कि अगर हम देश की निस्वार्थ सेवा की बात करें तो पंजाब पुलिस के पास एक अदभुत विरासत है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के परिवारों को काफी कष्ट झेलना पड़ता है क्योंकि पुलिस की ड्यूटी करने वाला व्यक्ति अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाता। भगवंत मान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के परिवारों को एक साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है।

Bhagwant Mann in Jalandhar

पी.ए.पी. में आयोजित कार्यक्रम दौरान सी.एम. मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का राज्य की अमन-शांति में अहम रोल है। उन्होंने पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि 80000 जवानों की वजह से पंजाब की साढ़े तीन करोड़ जनता चैन की नींद सो पाती हैं। लेकिन पुलिस पर कई तरह के इल्जाम लगाए जाते हैं, हर मामले में पुलिस को कुछ लोगों द्वारा टार्गेट किया जाता है, जोकि बिल्कुल गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन उनकी तरह सख्त डयूटी देना बहुत मुश्किल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि 80,000 पुलिसकर्मी राज्य के तीन करोड़ से अधिक लोगों के लिए आरामदायक नींद सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद से उनकी सरकार पुलिस बल के नवीनीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 1450 और पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में बराबर का भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में 1450 पुलिसकर्मियों की भर्ती से पुलिस बल की कार्यप्रणाली मजबूत होगी और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रशिक्षण के लिए आठ अत्याधुनिक केंद्र खोले जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह सेंटर युवाओं को यूपीएससी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को उच्च पदों के लिए तैयार करना है ताकि वे देश की सेवा कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+