पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट
चंडीगढ़, 22 नवंबर। पंजाब स्थित पठानकोट में ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना सामने आई है। यहां आर्मी कैंप में त्रिवेणी गेट के पास ग्रेनेड ब्लास्ट हुआहै। पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को देख रहे हैं जिससे कि इस ब्लास्ट के बारे में जानकारी सामने आ सके। रिपोर्ट के अनुसार इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Recommended Video

रिपोर्ट के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह ग्रेनेड चलती बाइक से फेंका था। जब पास से शादी की बारात गुजर रही थी तो बाइक सवार व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और सीसीटीवी की पड़ताल कर रही है। पठानकोट में सभी पुलिस चेक पोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआहै। मौके से ग्रेनेड के कुछ टुकड़े पाए गए हैं। जिसकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications