पंजाब: खराब वेंटिलेटर्स को लेकर केंद्र ने दिया जवाब, कहा- अस्पताल से दी गई थी एफएसी
नई दिल्ली, मई 13: पंजाब के फरीदकोट में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पीएम केयर फंड की ओर से मंगाए गए वेंटिलेटर्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं, जिसके बाद सरकार ने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है। खराब वेंटिलेटर्स पर यह स्पष्ट किया गया है कि 88 वेंटिलेटर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और पांच एजीएवीए की ओर से आपूर्ति किए गए हैं। वेंटिलेटर्स को लगाने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने अंतिम स्वीकृति प्रमाण पत्र (FAC) प्रदान किया गया था।

वहीं बीईएल ने सूचित किया है कि जीजीएसएमएमसीएच, फरीदकोट में वेंटिलेटर में कोई खामियां नहीं हैं। उनके इंजीनियरों ने प्राप्त शिकायतों को दूर करने के लिए पहले भी कई बार मेडिकल कॉलेज का दौरा किया है और तुंरत जरूरी मरम्मत की गई है। बीईएल इंजीनियरों ने 12 मई को फिर से जीजीएसएमसीएच, फरीदकोट का दौरा किया और केवल कुछ उपभोग्य सामग्रियों को बदलकर 5 वेंटिलेटर को कार्यात्मक बनाया।
आपको बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवां ने सोशल मीडिया पर खराब वेंटिलेटर्स मुद्दा उठाया था। इसके बाद दावा किया गया कि पीएम केयर फंड में से आए 82 में से 62 वेंटिलेटर काम करने योग्य नहीं है। वहीं अस्पताल ने भी कहा गया था कि वेंटिलेटर्स की गुणवत्ता खराब है और काम में लेने के दौरान वो एक या दो घंटे के अंदर ही ऑफ हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications