Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंदरबीर सिंह निज्जर बने पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

चंडीगढ़, 16 मार्च: आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को पंजाब विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में उनको प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजभवन में मौजूद थे। डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर अमृतसर साउथ सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक बने हैं।

 punjab

जानकारी के मुताबिक कल, 17 मार्च से पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। कल ही प्रोटम स्पीकर मुख्यमंत्री समेत तमाम नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद विधानसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

भगवंत मान ने भी आज ही ली है सीएम पद की शपथ

पंजाब में 10 मार्च को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा किया और आज दोपहर को भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। भगवंत मान ने खटकड़कलां गांव में एक बड़े कार्यक्रम में सीएम पद की शपथ ली है।

शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब की खुशहाली और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए ली गई बदलाव की यह शपथ पंजाब को खुशहाल बनाएगी। शिक्षा, व्यापार और कृषि शिखर पर पहुंचेंगे। रोजगार के नए रास्ते खुलने से युवाओं में नई उम्मीद जगेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार सुनहरा और रंगीन पंजाब बनाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+