पंजाब में पराली जलाने पर रोक लगाएगी सरकार, कम कीमत पर किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी CRM मशीनें

हर साल जाड़े से पहले पंजाब, हरियाणा के खेतों में पराली जलाए जाने के कारण प्रदूषण खतरनाक स्‍तर पर पहुंच जाता है। जिसके चलते लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है। वहीं इस बार खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पंजाब सरकार प्रयास करने में जुट चुकी है।

 burning of stubble

पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फसल की कटाई के समय किसानों को पंजाब की भगवंत मान सरकार कम दामों पर पांच हजार सरफेड सीडर्स और 24 हजार से अधिक अवशेष प्रबंधन मशीने देगी।

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इसे पॉजिटिव चेंज बताया है। मंत्री ने बताया कृषि विभाग को सीआरएम मशीनरी पर सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए किसानों की ओर से 1,58,394
अप्‍लीकेशन मिली है।

मंत्री ने बताया कि किसानों को लाभार्थी के तौर पर चुना जाएगा उनके नाम ऑनलाइन पोर्टर के जरिए जारी किए जाएंगे।मंत्री ने बताया कृषि विभाग किसानों को एसएमएस, हैप्‍पी सीडर, पैडी स्‍ट्रॉ चॉपर, मल्‍चर स्‍मार्ट सीडर, जीरो ड्रिल समेत अन्‍य चीजें मुहैय्या करवाएगा। उन्‍होंने बताया धान के अवशेष के एक्स-सीटू प्रबंधन के लिए स्ट्रॉ रेक होगा

मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2022-2023 के बीच पंजाब में सीडब्लूएम मशीनों का प्रयास किया गया था जिससे पराली जलाने में तीस प्रतिशत की कमी हुई थी। कृषि मंत्री ने बताया कि फसल के अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ आरक्षित करके रखे गए हैं।

मंत्री ने बताया व्‍यक्तिगत किसानों को पचास फीसदी सब्सिडी ऑफर की जा रही है। उन्‍होंने बताया पराली के प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने मौजूद प्रौद्योगिकियों के बारे में किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षा एवं संचार अभियान भी शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+