पंजाब में 2 अगस्त से खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल, करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
पंजाब में 2 अगस्त से खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल, करना होगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
चंडीगढ़, 31 जुलाई: कोविड संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही स्कूलों-कॉलेजों को खोलने की कवायद शुरू हो गई। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने दो अगस्त से प्रदेश के सभी कक्षाओं के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, इस दौरान कोविड नियमों का उचित पालन सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं। इस दौरान स्कूलों में बच्चे अपने अभिभावकों की मर्जी से ही आएंगे और ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प बना रहेगा।
Recommended Video

बता दें, पंजाब में 11वीं व 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल पहले ही खुल चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए अब छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने की अनुमति दे दी गई है। राज्य के निजी स्कूल काफी समय से स्कूल खोलने की इजाजत देने की मांग कर रहे थे। तो वहीं, अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि 2 अगस्त से सभी कक्षाओं के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, इस दौरान स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
खबर के मुताबिक, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 26 जुलाई से पंजाब में 10 से 12वीं तक के स्कूल खोलने की इजाजत दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर सब ठीकठाक रहा तो 2 अगस्त से छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने की अनुमति दे दी जाएगी। वहीं, अब सभी क्लासों के लिए स्कूल खुलने से निजी स्कूलों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि स्कूल में प्रवेश होते ही प्रत्येक बच्चे का बुखार चेक करने के अलावा हाथ सैनिटाइज किए जाएंगे। क्लास में बच्चों को बैठाते समय सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया। 26 जुलाई से दसवीं से बारहवीं तक के बच्चों की कक्षाएं लगीं। लेकिन कोरोना के भय के चलते बच्चों की संख्या अभी भी स्कूल में कम है।












Click it and Unblock the Notifications