लोगों को अब वाहन खरीदते ही मिल जाया करेगी RC, एजेंसी को मिलेंगे अप्रूवल के अधिकार
लुधियना। वाहन खरीदने का सपना पाले लोगों के लिए खुशखबरी है। पंजाब में अब वाहन खरीदते ही ग्राहक को आरसी मिल जाया करेगी। वहीं, एजेंसी को अप्रूवल के अधिकार मिलेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान की ओर से विधानसभा में किए गए ऐलान के बाद संबंधित विभाग के आरटीए व एनआईसी ने एजेंसियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए फैसले पर विचार करते हुए बताया कि, वाहन देते समय आरसी उनकी तरफ से ही बनाई जाएगी, जिसके लिए वेरिफिकेशन व अप्रूवल के अधिकार भी उन्हें दिए जाएंगे।

डिप्टी एसटीसी मंजीत सिंह ने बताया कि, पंजाब सरकार के जारी आदेशों पर कैसे काम किया जाएगा, पोर्टल पर एजेंसी द्वारा कैसे काम किया जाना है व प्रिंटिंग की सुविधा कैसे दी जाएगी, इस संबंधी सारी स्थिति एक-दो दिन में साफ कर दी जाएगी। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि, यह सच है कि अब पंजाब के लोगों को वाहन खरीदने के वक्त ही आरसी दे दी जाएगी ताकि उन्हें कई दिनों तक या एजेंसियों में जाकर आरसी के लिए चक्कर ना लगाने पड़ें।













Click it and Unblock the Notifications