पंजाब के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम भगवंत मान ने बढ़ाये गन्ने के दाम
Punjab Ganna Kisan: पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा है कि पंजाब में 11 रुपये का शुभ शगुन है, आज पंजाब के गन्ना किसानों के लिए 11 रुपये की कीमत बढ़ाकर शुभ संकेत दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि कल 2 दिसंबर को पंजाब की सभी सहकारी और निजी चीनी मिलें नये रेट के हिसाब से चलेंगी।

ज्ञात हो कि गन्ने की कीमतों में 70 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की मांग को लेकर कई दिनों से जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल ट्रैक को जाम कर रहे कृषकों को सीएम भगवंत मान ने आने वाले दिनों में अच्छी खबर का भरोसा दिया था। इसके पश्चात किसानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था। इस घोषणा को भगवंत मान ने किसान यूनियन के नेताओं के मध्य 90 मिनट से ज्यादा समय तक चली बैठक के बाद किया था।
गन्ने के लिए समर्थन मूल्य को 380 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) की अगुआई में किसान जालंधर-फगवाड़ा क्षेत्र में 'धरना' दे रहे थे। किसानों ने जालंधर-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग और जिले में रेलवे ट्रैक को बाधित करके अपना विरोध तेज कर दिया था। वह गन्ने की पेराई के लिए चीनी मिलों का संचालन दोबारा से शुरू करने की भी मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें पंजाब: भगवंत मान सरकार ने किया 'आटा-दाल स्कीम' का दायरा बढ़ाया, अब इन्हें भी मिलेगा लाभ












Click it and Unblock the Notifications