जूते गांठने वाला गोह मारकर ले जा रहा था, जीव रक्षा विभाग ने पकड़ा, बोला- इसे घर खाऊंगा
अबोहर। पंजाब के अबोहर में एक शख्स मरी हुई गोह के साथ पकड़ा गया। जीव रक्षा विभाग की टीम द्वारा उससे पूछताछ की गई। उसने कुबूला कि, वह गोह को मारकर बैग में रखकर अपने ठिकाने पर ले जा रहा था। टीम के मुताबिक, कुछ समय पहले इसी शख्स से 6 कछुए बरामद हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जाने लगीं कि वह ऐसे वन्यजीवों का इस्तेमाल किसी तस्करी गैंग के लिए कर रहा होगा।

विभागीय टीम ने बताया कि, शख्स को अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई महासभा ने रंगे हाथ पकड़ा। उसके बैग से मरी हुई गोह बरामद की। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि, वो जूते बनाने का काम भी करता है। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई महासभा के प्रधान आरडी बिश्नोई ने बताया कि, उसकी पहचान माल्टा राम के तौर पर हुई है। उसने कहा है कि वो गोह को बैग में रखकर अपने सराभा नगर स्थित घर में ले जा रहा था। पूछताछ में उसने कहा कि, मैंने इसे खाने के लिए पकड़ा और मारा। हालांकि, बाद में पता चला कि उसी से पहले 6 कछुए भी मिले थे। तब यह विभाग के हत्थे चढ़ गया था।

नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया
इधर, पंजाब के जलालाबाद में थाना सिटी पुलिस ने एक शख्स को नशीली गोलियों सहित पकड़ा। जांच अधिकारी एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि, वह पुलिस टीम सहित गश्त करते हुए गांव कोटूवाला जा रहे थे, तभी बाहमनीवाला रोड नजदीक पर पड़ते रेलवे फाटक के पास एक शख्स पुलिस को देखकर बिधक गया। वह गांव कोटूवाला साइड से आ रहा था। उसके हाथ में लगा लिफाफा देखा तो उससे 330 नशीली गोलियां बरामद हुईं। उसने अपना नाम कुलविंदर सिंह वासी टिवाना कला बताया। पुलिस पार्टी ने उसे काबू किया और उस पर केस दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications