शोहदों से परेशान होकर मलेशिया गई थी युवती, नहीं छोड़ा पीछा तो FACEBOOK LIVE कर उठाया ये कदम
बरनाला। शोहदों से परेशान होकर पंजाब के बरनाला जिले की रहने वाली एक युवती को पहले अपना देश छोड़ना पड़ा। बाद में उसने फेसबुक पर लाइव होकर मौत को गले लगा लिया। बता दें कि युवती ने मलेशिया में 17 जनवरी को फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक शोहदों को फेसबुक पर वीडियो कॉल भी किया था। उसी कॉल के दौरान उसने यह कदम उठाया।

बरनाला के सेखा रोड़ निवासी युवती का शव 21 जनवरी को उसके घर पहुंचा है। युवती की मां ने आरोप लगाया कि मिलन (निवासी गांव खुड्डी कलां बरनाला) व दीप (निवासी गांव सहारन माजरा तहसील लुधियाना) उनकी बेटी को काफी समय से परेशान करते थे। कई बार अश्लील हरकतें भी की थीं। दोनों आरोपित उनकी बेटी को अश्लील वीडियो व मैसेज भी भेजते थे और कई बार उन्होंने ब्लैकमेल कर खाते में पैसे भी डलवाए। जुलाई 2019 में उन्होंने हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की, लेकिन थाना सदर ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत वापस करवा दी गई।
मृतक युवती की मां ने बताया कि छुटकारा पाने के लिए उन्होंने बेटी को 27 अगस्त, 2019 को मलेशिया भेज दिया। उसके बाद आरोपित उन्हें भी धमकाने लगे। इसी बीच उन्होंने फर्जी फेसबुक व ईमेल अकाउंट बना बेटी को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने शुरू कर दिए। ब्लैकमेल कर कई बार पैसे भी खाते में डलवाए। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी की रात मिलन व दीप की वीडियो कॉल बेटी को आई और वे उसे परेशान करने लगे। बेटी इतनी तंग आ गई कि उसने कमरे में ही पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वीडियो कॉल के दौरान आरोपित ने घटनाक्रम का स्क्रीनशॉट लेकर मलेशिया में ही अपनी एक दोस्त निशा को भेजा था। वहीं, एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि युवती की मां के बयान पर दोनों आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications