बटाला: कुख्यात गैंगस्टर जग्गू निकला कोरोना पॉजिटिव, मां ने थाने में किया हंगामा

बटाला। कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बटाला पुलिस में हड़कंप मच गया है। अकाली सरपंच दलबीर सिंह के कत्ल मामले में प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ करने के लिए जग्गू को पटियाला केंद्रीय जेल से बटाला पुलिस थाने लाया गया था जिसके बाद उसका कोरोना टेस्ट किया गया था।

Gangster Jaggu coronavirus positive

जग्गू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी मां और गांव भगवानपुरिया की सरपंच हरजीत कौर ने बटाला सिविल लाइन थाना के बाहर शोर-शराबा किया। उन्होंने कहा कि जब से जग्गू जेल में कैद है तभी से जग्गू को मारने की साजिशें रची जा रही हैं। मां ने आरोप लगाया कि पुलिस जग्गू को कोरोना के जाल में फंसा रही है। उनको जग्गू से मिलने दिया जाय, पुलिस प्रसाशन उनको मिलने नहीं दे रही।

वहीं बटाला पुलिस के एसपी जसबीर रॉय का कहना है कि जग्गू की मां के पुलिस के ऊपर लगाये जा रहे सभी आरोप सरासर झूठे हैं। उन्होंने कहा कि जग्गू के सम्पर्क में आये बटाला थाने के 40 पुलिसकर्मियों की लिस्ट बनाई जा चुकी है, जिनके सैम्पल टैस्ट के लिए भेजे जाएंगे। उन सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा। एसपी ने कहा कि जग्गू को सरपंच कत्ल केस को लेकर प्रोडक्शन वारंट पर 30 अप्रैल को पटियाला जेल से बटाला लाया गया था और 2 मई को उसके सैंपल भेजे गए थे। 5 मई को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू को तरनतारन पुलिस ने हेरोइऩ तस्करी के आरोप में पकड़ा था। उसके बाद से वो पटियाला जेल में बंद था। प्रदेश में उसके खिलाफ हत्या, लूट, झपटमारी और तस्करी के 50 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+