फ्रेंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप पद से दिया इस्तीफा, नन से दुष्कर्म के लगे थे आरोप
जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने अपने बिशप पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर नन से बलात्कार के आरोप लग चुके थे।

जालंधर के पूर्व बिशप फ्रैंको मुलक्कल, जिन्हें 2018 में एक नन के साथ बलात्कार के आरोप में घिरे थे। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब नए बिशप के नाम पर चर्चा की जाएगी।
साल 2013 में फ्रैंको मुलक्कल को जालंधर का बिशप नियुक्त किया गया। उन्होंने साल 2018 में पद से अस्थाई रुप से इस्तीफा दे दिया था। जब उन पर एक नन का कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। हालांकि उन्हें केरल की स्थानीय अदालत ने पिछले साल दुष्कर्म के आरोप में बरी कर दिया था।
स्थानीय अदालत से बरी होने के बाद मुलक्कल को चर्च में कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई। वेटिकन ने आज उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मिशनरीज ऑफ जीसस कांग्रेगेशन से जुड़ी एक 43 साल नन ने साल 2018 में फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दुष्कर्म के आरोप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत 1 कोट्टायम द्वारा बरी किए जाने के बाद पोप फ्रांसिस से यह उनकी पहली मुलाकात थी।
दुष्कर्म के मामले में बरी किए जाने के बाद मुलक्कल को चर्च में नई जिम्मेदारी नहीं दी गई। वहीं, पीड़ित नन ने मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ केरल हाई कोर्ट का रुख किया था।












Click it and Unblock the Notifications