चोरी का मामला: 5 बार पंजाब के CM रहे बादल SIT के समक्ष नहीं होंगे पेश, 10 दिन का समय मांगा
चंडीगढ़। गुरुद्वारा साहिब से चोरी के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 16 जून को एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे। प्रकाश सिंह बादल ने अपनी खराब सेहत का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी डॉक्टरों ने 10 दिन तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। सेहत ठीक होने पर वह राजधानी चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर पूछताछ के लिए मौजूद रहेंगे। प्रकाश सिंह बादल ने राज्य की मौजूदा सरकार पर राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप भी लगाया।

बादल का कहना है कि, पहले वाली एसआईटी राजनीति से प्रेरित थी। बता दिया जाए कि, बादल को कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार द्वारा गठित नई एसआईटी ने समन जारी कर मोहाली में तलब किया था। उधर, बादल ने कहा कि, मेरा न्याय प्रणाली में पूरा भरोसा है। विरोधी अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो पाएंगे। एसआईटी मुझे 10 दिन का समय दे। एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत होने का यह मामला दरअसल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी होने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, साल 2015 में 1 जून को बरगाड़ी से 5 किमी दूर बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप चोरी हुए थे। उसके बाद उसी साल 25 सितंबर को गुरुद्वारा साहिब के पास 2 पोस्टर में पवित्र स्वरूपों की चोरी में डेरे के हाथ की बात लिखी गई थी। फिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र अंग 12 अक्टूबर को बिखरे मिले थे।
इस मामले में एसआईटी अब तक पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, डीजीपी इकबालप्रीत सहोता व स्पेशल डीजीपी होमगार्ड रोहित चौधरी सिंह से पूछताछ कर चुकी है। अब बारी 5 बार मुख्यमंत्री रहे शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल की है। खबरों के मुताबिक, मामले में एसआईटी ने 82 सवालों की लिस्ट तैयार की। इन सवालों के जवाब प्रकाश सिंह बादल को देने हैं। इसके लिए एसआईटी ने पूछताछ की पूरी तैयारी कर ली थी, मगर बादल का कहना है कि उनकी तबियत खराब है।












Click it and Unblock the Notifications