रोडरेज मामले में सजा काट रहे सिद्धू की तबियत खराब, चंडीगढ़ PGIMER में कराया गया एडमिट

चंडीगढ़, जून 06। 1988 के एक रोडरेज मामले में जेल की हवा खा रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सोमवार को अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल से चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धू को दोपहर के वक्त चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Navjot singh sidhu

अस्पताल में हुआ सिद्धू का परीक्षण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू का पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के हेपेटोलॉजी विभाग में मेडिकल परीक्षण हुआ। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि सिद्धू को क्या तकलीफ हुई थी और डॉक्टरों ने उनका क्या टेस्ट किया है और उन्हें इलाज के लिए कब तक रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि सिद्धू को चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था।

रोडरेज मामले में सजा काट रहे हैं सिद्धू

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिंद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज के एक मामले में पटियाला की एक अदालत ने 1 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद 20 मई को सिद्धू ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया था। कोर्ट से फिर नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला सेंट्रल जेल ले जाया गया था।

2 हफ्ते पहले भी अस्पताल में गए थे सिद्धू

बता दें कि दो हफ्ते पहले भी सिद्धू को मेडिकल जांच के लिए पटियाला के राजिंद्र अस्पताल ले जाया गया था। वहां भी उनका रूटिन मेडिकल चेकअप हुआ था। सिद्धू ने हाल ही में जेल के अंदर स्पेशल खाने की मांग की थी। सिद्धू के वकील के मुताबिक, सिद्धू को गेहूं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन मना है। जेल में सिद्धू सिर्फ जामुन, पपीता, अमरूद, डबल टोंड दूध और ऐसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं जिनमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट न हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+