पंजाब: पूर्व MLA अंगद सिंह की कांग्रेस में वापसी, चुनाव में टिकट ना मिलने पर छोड़ी थी पार्टी

पंजाब कांग्रेस से एक बड़ी खबर है, पूर्व विधायक अंगद सिंह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़, 10 मई: पंजाब के नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सिंह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। अंगद सिंह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर ही नवांशहर से विधायक बने थे लेकिन इस साल हुए विधानसभा चुनाव में उनको टिकट नहीं मिला था। जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। अब करीब तीन महीने बाद वो फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अंगद सिंह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से बीजेपी की विधायक अदिति सिंह के पति हैं।

angad singh

Recommended Video

      Punjab Congress: Angad Singh कांग्रेस में फिर शामिल, चुनाव में क्यों कटा था टिकट ? | वनइंडिया हिंदी

      मंगलवार को पूर्व विधायक अंगद सिंह अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा के अलावा पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु और कैप्टन संदीप संधू ने भी उनका स्वागत किया। अंगद के पार्टी में आने पर अमरिंदर सिंह राजा ने कहा, मैं और भारत भूषण आशु ने अंगद का दोबारा कांग्रेस में स्वागत करने उनके घर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को उचित सम्मान देने में कमी नहीं की जाएगी।

      लंबे समय से राजनीति में है अंगद सिंह का परिवार
      बता दें कि अंगद सिंह का परिवार काफी समय से राजनीति में है। उनके परिवार सदस्य पहले भी विधायक रहे हैं। नवांशहर से ही 2012 में अंगद सिंह की माता गुरइकबाल कौर कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं। 2008 में अंगद सिंह नवांशहर यूथ कांग्रेस के महासचिव बनाए गए थे। इसके बाद 2017 में कांग्रेस ने अंगद सिंह को नवांशबहर सीट से उन्हें टिकट दिया और वह विधायक बने। कांग्रेस के नवांशहर से अंगद सैनी को टिकट ना देने के बाद उन्होंने आजाद चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव वो हार गए थे। अब उनकी कांग्रेस में वापसी हुई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+