कांग्रेस में लगातार सेंध लगा रही है आम आदमी पार्टी, एक और पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगुरा ने ज्वॉइन की AAP

नई दिल्ली, फरवरी 05। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस पार्टी में सेंध लगाने में कामयाब हो रही है। पिछले कुछ दिनों के अंदर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगुरा ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

Jasbir singh khangura

किला रायपुर सीट से विधायक रहे थे जसबीर सिंह

आपको बता दें कि जसबीर सिंह खंगुरा किला रायपुर की सीट से विधायक रहे हैं। वो 2007 से 2012 तक इस सीट से विधायक रहे थे। उन्होंने इस सीट पर 10,876 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। आपको बता दें कि खंगुरा का कद आप इस तरह से समझ सकते हैं कि किला रायपुर सीट ऐसी थी, जिसे कांग्रेस ने कभी नहीं जीता था। प्रकाश सिंह बादल इससे पहले इस सीट का प्रतिनिधितत्व करते थे।

2012 के चुनाव में हार गे थे जसबीर सिंह

2012 के बाद जसबीर सिंह ने दाखा से चुनाव लड़ा था, क्योंकि परिसीमन की वजह से रायपुर सीट समाप्त हो गई थी। दाखा से जसबीर सिंह चुनाव हार गए थे। उन्हें 55,820 वोट मिले थे। आपको बता दें कि जसबीर सिंह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं और लुधियाना के बिजनेसमैन हैं।

हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस

आपको बता दें कि हाल ही में जसबीर सिंह खंगुरा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि जसबीर सिंह जरूर बीजेपी या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर उन्होंने सभी को चौंका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+