पीएम मोदी का काफिले रोके जाने पर बोले अमरिंदर सिंह- तुरंत इस्तीफा दें सीएम चन्नी

चंडीगढ़, 5 जनवरी: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने पीएम के काफिल को रोके जाने को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से पंजाब में कानून व्यवस्था के फेल हो जाने को दिखाता है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

 CM

अमरिंदर सिंह ने कहा, ये मुख्य रूप से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की विफलता है। जब आप (सीएम चन्नी) देश के प्रधानमंत्री को पाकिस्तान सीमा से केवल 10 किमी सुरक्षित रास्ता नहीं दे सकते हैं तो फिर आपको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। सीएम को तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' बनाई है। पंजाब का आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और पंजाब लोक कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ने का ऐलान किया है।

चन्नी ने कहा- सुरक्षा में चूक नहीं

पंजाब सीएम चरणजीत चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने की बात को गलत कहा है। चन्‍नी ने कहा कि बठिंडा से फिरोजपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करना पीएम को हवाई यात्रा करनी थी लेकिन अचानक यात्रा की योजना बदल दी गई, जिससे ये परेशानी आई। भाजपा राजनीतिक कारणों से पंजाब सरकार पर इस तरह के आरोप लगा रही है।

पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने रोका पीएम का काफिला

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह पंजाब पहुंचे थे। पीएम बठिंडा एयरपोर्ट से हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक जा रहे थे तो उनके काफिले को एक फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क ब्लॉक कर रोक लिया। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। इसके बाद पीएम मोदी के काफिले को बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद पीएम वापस दिल्ली लौट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+