पंजाब: लुधियाना कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग से दहशत, तीन राउंड फायर में एक घायल

लुधियाना कोर्ट एरिया के बाहर दिन-दहाड़े गोलियां चलने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है।

Ludhiana Firing News:

Ludhiana Firing News: पंजाब के लुधियाना में फायरिंग की वारदात सामने आई है। फायरिंग की घटना मंगलवार को कोर्ट परिसर के बाहर कोचर मार्केट साइड के पास हुई। जिसके बाद इलाके में दहशत मच गई। जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक शख्स घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लुधियाना कोर्ट परिसर के बाहर तीन राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो गुटों में पहले की रंजिश के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। एसीपी सुमीत सूद ने कहा कि तीन गोलियां मारी गईं। आरोपी फरार है, जांच चल रही है। एक व्यक्ति फायरिंग में घायल हुआ है।

दरअसल, दोनों गुट के लोग मंगलवार को अदालत में पेशी के लिए आए थे। पूरा मामला मामला मॉडल टाउन थाने में मारपीट से जुड़ा था। इसी में गवाही देने आए युवकों को गवाही से रोका गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और फिर बात बढ़ते हुए फायरिंग तक जा पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+