रेल रोको आंदोलन: पंजाब में कहां-कहां बैठे हैं किसान, जानिए क्यों कर रहे हैं आंदोलन ?
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
चंडीगढ़, 27 दिसंबर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन की शुरुआत कर दी है, जिससे पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसान मजदूर संगठन समिति के रेल रोको आंदोलन से पंजाब भर में रेलगाड़ियों के आवागमन 20 दिसंबर से बुरी तरह से प्रभावित है। रेल रोको आंदोलन की वजह से रविवार को फिर से 113 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। दिसंबर महीने में कुल 63 मेल (एक्सप्रेस ट्रेनें) और 50 पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं। इसके अलावा 35 ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोक देना पड़ा। साथ ही 32 ट्रेनों को गंतव्य से पहले रवाना कर दिया गया।

180 ट्रेनों का संचालन प्रभावित
20 दिसंबर से किसान मज़दूर संगठन के रेल रोको आंदोलन की वजह से पंजाब भर में क़रीब 180 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। किसान मजदूर संघर्ष समिति की तरफ से पंजाब में विभिन्न रेल मार्ग पर 20 दिसंबर से धरना प्रदर्शन चालु है। इन रूटों में जालंधर-पठानकोट रेल खंड का टांडा उड़मड़, अमृतसर रेल खंड का जंडियाला-मानावाला रूट, अमृतसर खेमकरण रेलखंड पर तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा रेल खंड पर फिरोजपुर यार्ड में, फिरोजपुर लुधियाना रेल खंड के मोगा में, जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन और फाजिल्का कोटकपूरा रेलखंड में ट्रैक के ऊपर किसान मज़दूर संगठनों के सदस्यों ने धरना दिया हुआ है।

ट्रैक पर कर रहे धरना प्रदर्शन
रेलवे की तरफ से जो जाकारी दी गई है उसके मुताबिक 800 किसान जंडियाला-मानावाला के बीच रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 400 किसान टांडा उड़मड़ में, 250 किसान फाज़िल्का में, 60 किसान जालंधर छावनी में, 60 किसान मोगा में, 50 किसान तरनतारन में, 50 किसान फिरोज़पुर में धरने पर बैठे हुए हैं। आपको बता दें कि 22 दिसंबर को मोगा और फाजिल्का में धरना शुरू किया गया। 23 दिसंबर से जालंधर छावनी में धरना शुरू हुआ था। जालंधर-पठानकोट, जालंधर-अमृतसर, अमृतसर-खेमकरण और फिरोजपुर यार्ड 20 दिसंबर से रेल रोको आंदोलन की वजह से प्रभावित है। रेल ट्रैक बाधित होने की वजह से अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सफ़र करने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अपनी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
पंजाब से बाहरी राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेनों को अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, जम्मू, पठानकोट की बजाए लुधियाना, अंबाला, दिल्ली आदि से ही रवाना किया जा रहा है। गंतव्य स्थल से ट्रेनों को रवाना नहीं करने की वजह से यात्रियों को काफ़ी परेशानी हो रही है। क्योंकि सफर करने के लिए जिन पंजाब के जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट की बुकिंग कर ली थी उन्हें अब यह पता नहीं चल पा रहा है कि संबंधित ट्रेन के स्टेशन से रवाना हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के किसान नेताओं की मांग है कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए क़र्ज़ माफ़ी के वादे को कांग्रेस सरकार पूरा करे। किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के नेताओं का कहना है कि पंजाब में बेरोजगारी, नशे और अन्य बहुत से मसले हल करवाना अभी बाकी हैं इन्हें संघर्श कर ही हल करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: कांग्रेस के कार्यक्रमों से कैप्टन की पत्नी ने बनाई दूरी, जानिये क्या है प्रिनीत कौर की रणनीति ?
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications