चुनाव लड़ रही किसान आंदोलनकारियों की पार्टी का घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या किए हैं वादे?
मोहाली। किसान आंदोलन वापस लिए जाने के बाद किसान संगठनों का एक समूह अब चुनाव लड़ रहा है। किसान अपनी संयुक्त संघर्ष पार्टी (एसएसपी) और संयुक्त समाज मोर्चा (संसमो) पार्टी के जरिए चुनावी मैदान में हैं। दोनों पार्टियां पंजाब के विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। संयुक्त संघर्ष पार्टी का घोषणा पत्र सामने आया है।

किसानों की पार्टी का घोषणापत्र जारी
संयुक्त संघर्ष पार्टी के अगुआ गुरनाम सिंह चढूनी हैं, जो हरियाणा में किसानों के नेता माने जाते हैं। वह भारतीय किसान यूनियन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने मोहाली में अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। उस घोषणा पत्र में उन्होंने कानून व्यवस्था, नशा, बेअदबी, नकली शराब और नकली खाद्य पदार्थों पर सख्त कानून बनाने की बात कही है।

अफीम की खेती को 1 एकड़ का लाइसेंस देंगे
संयुक्त संघर्ष पार्टी के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हम देश बचाने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने ऐलान किया कि, हमारी सरकार आने पर किसान आयोग का गठन किया जाएगा। हर किसान को अफीम की खेती को 1 एकड़ का लाइसेंस दिया जाएगा। इससे आमदन बढ़ेगी, लोगों को रोजगार मिलेगा।

हजारों किसानों का समूह बनाया जाएगा
घोषणा पत्र जारी करते हुए चढूनी बोले, "यदि हम सत्ता में आए तो बैंकों से लोन लेने वाले किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी। किसानों को को-ऑपरेटिव खेती करवाई जाएगी इसके लिए हजारों किसानों का समूह बनाया जाएगा। पैदा करने से लेकर उपभोक्ता तक का सारा करोबार किसानों के हाथों में होगा।"
Recommended Video

हर परिवार की आय 1.80 लाख सालाना कराएंगे
चढूनी ने कहा कि, किसानों की सरकार में हर परिवार की सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति की एक दिन की आय 100 रुपए होनी चाहिए। एमएसपी न मिलने पर भावांतर योजना चलाएगी। फसल का मुआवजा 75 हजार प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा।"

पंजाब में माइनिंग माफिया खत्म किया जाएगा
चढ़ूनी के गन्ना मिलों के बारे में कहा, "शुगर-मिलों की पेमेंट का भुगतान किसान को 14 दिन में किया जाएगा। इतना ही नहीं हमारी सरकार के द्वारा कृषि बजट को बढ़ावा, कृषि विश्वविद्यालय भी खोले जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि, सरकार माइनिंग, रेता बजरी को अपने अंडर लेगी...इससे माल विभाग को आमदनी होगी, माइनिंग माफिया खत्म किया जाएगा।

शनिवार—रविवार को भी खुलेंगे सरकारी दफ्तर
संयुक्त संघर्ष पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया, हमारी सरकार आने पर शनिवार और रविवार को भी सरकारी कार्यालय खुलेंगे। चढूनी ने कहा कि, इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टी में कटौती नहीं की जाएगी, उन्हें रोटेशन बेसिस भी डूयटी लगाई जाएगी, 20% कर्मचारी अतिरिक्त रखे जाएंगे।

बेअदबी पर 20 साल, नकली दवा पर 10 साल की सजा
चढ़ूनी ने कहा कि, हमारी सरकार आई तो विदेश जाने के लिए सरकारी एजेंसी भी खोली जाएगी, जो किसानों को रोजगार देंगी और कई सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में बेअदबी पर 20 साल की सजा, नकली दवाई पर 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications