जब तक मोदी सरकार आगे नहीं आती, कोई भी राज्य MSP पर फसलों की खरीद नहीं कर सकता: टिकैत
श्री आनंदपुर साहिब। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पंजाब आए। यहां टिकैत ने कहा कि, जब तक केंद्र सरकार मदद नहीं करती कोई भी राज्य एमएसपी पर फसल नहीं खरीद सकता। किसानों के आंदोलन से सरकार झुकी तो मगर अभी एमएसपी की गारंटी नहीं दी गई। जब केंद्र ये करेगा, तो राज्यों में भी एमएसपी पर खरीद होगी।"

टिकैत आगे बोले- "दिल्ली में जब तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों की जीत हुई तो मैंने कहा था कि श्री दरबार साहिब और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होउंगा। इसलिए आज यहां श्री आनंदपुर साहिब के दर आया हूं।" टिकैत ने हिमाचल प्रदेश के किसानों के सवाल पर कहा कि, वहां भी बहुत समस्याएं हैं, क्योंकि पहाड़ पर रहते हैं..और संगठित होकर अपनी बात नहीं कह सकते।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के सवाल पर टिकैत ने कहा कि, अग्निपथ योजना एक राजनीतिक फैसला है तथा इस पर तीनों सेना प्रमुख को बयान नहीं देना चाहिए। और, राजनीतिक लोग ही इस पर बयान दें। हम इस योजना के खिलाफ 24 जून को प्रदर्शन करेंगे। इस योजना का विरोध कर रहे नौजवानों से हमारी अपील है कि कहीं हिंसा न करें। आंदोलन हिंसक नहीं होना चाहिए।

पंजाब में रूपनगर स्थित श्री आनंदपुर साहिब में टिकैत के भाषण के दौरान हिमाचल प्रदेश से एसजीपीसी मेंबर डॉ. दलजीत सिंह भिंडर, एसजीपीसी मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला, मैनेजर गुरदीप सिंह कंग, अमरिंदर सिंह नॉटी राज्य प्रधान भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications