BJP के आरोपों पर किसान नेता का पलटवार, निर्मल सिंह ने कहा- पीएम मोदी का आरोप स्क्रिप्टेड है

पीएम मोदी की रैली रद्द होने और सुरक्षा में हुई चूक मामले पर पंजाब में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा नेता लगातार पंजाब सरकार और किसानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

चंडीगगढ़, 7 जनवरी 2022। पीएम मोदी की रैली रद्द होने और सुरक्षा में हुई चूक मामले पर पंजाब में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा नेता लगातार पंजाब सरकार और किसानों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन सब मुद्दों पर वन इंडिया हिंदी ने किसान नेता निर्मल सिंह से ख़ास बातचीत की उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। निर्मल सिंह ने कहा कि किसान संगठनों का पीएम मोदी के कार्यक्रम में खलल डालने का कोई इरादा नहीं था। किसान संगठनो ने पहले ही लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रय मंत्री की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को सांकेतिक विरोधा का ऐलान किया था। 2 जनवरी को पंजाब भर में और 5 जनवरी को जिला और तहसील मुख्यालयों पर ग्राम स्तर पर विरोध और पुतला जलाने के विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की गई थी।

'किसान आंदोलन को बदनाम कर रही BJP'

'किसान आंदोलन को बदनाम कर रही BJP'

किसान नेता निर्मल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के काफिले को रोकने या उनके कार्यक्रम में बाधा डालने का कोई प्रोग्राम नहीं था। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में किसानों की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है। भाजपा इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर किसान आंदोलन को बदनाम करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए फिरोजपुर जिला मुख्यालय जा रहे थे। पुलिस ने किसानों को जिला मुख्यालय जाने रोक दिया जिसके बाद किसान कई जगहों पर सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी कड़ी में किसान पियोरना के फ्लाइओवर पर भी बैठ गए थे, जहां पीएम मोदी का काफिला पहुंचा और वापस चला गया। निर्मल सिंह ने कहा कि किसानों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पीएम का काफिला इस रास्ते गुजरने वाला है।

पीएम मोदी का आरोप स्क्रिप्टेड है- निर्मल सिंह

पीएम मोदी का आरोप स्क्रिप्टेड है- निर्मल सिंह

निर्मल सिंह ने कहा कि जो फूटेज मीडिया में दिखाया जा रहा है उसमें साफ तौर पर यह देख सकते हैं कि किसी भी किसान ने पीएम मोदी के काफिले के पास जाने की कोशिश नहीं की है। वहां काफिले के पास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का झंडा लिए उनके कार्यकर्ता 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी ने जो जान को ख़तरा वाली बात कही है, यह पूरी तरह से स्क्रिप्टेड लग रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्म की बात है कि रैली की नाकामयाबी छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी सख्शियत जान बचाने का बहाना कर रहे हैं। यह सरासर किसानों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला बोलते हुए किसान नेता निर्मल सिंह ने कहा कि कैप्टन का पंजाब में कोई वजूद नहीं बचा है। पंजाब के सियासी इतिहास में पहली बार ऐसा पूर्व मुख्यमंत्री देखा है जो खाली कुर्सियों को संबोधित कर खुद का पीठ थप थपा रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी दूसरे राजनेताओं की तरह पद के भूखे हैं, इसलिए उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया क्योंकि उन्हें यह पता था कि अपने कार्यकाल में जनता के हितों में कोई फ़ैसला नहीं लिया है। जनता के पास दिखाने के लिए उनके पास कुछ वहीं बचा था। अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया ताकि यह बोल सकें कि मेरी पार्टी तो सत्ता में थी ही नहीं तो मैं कैसे काम करता। पंजाब में किसानों ने भाजपा का बहिष्कार कर दिया है और कैप्टन की पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। इसलिए कैप्टन पीएम मोदी के झूठे आरोपों के समर्थन भाजपा के कसीदे पढ़ रहे हैं। कैप्टन का वजूद पहले भी नहीं था, अब भाजपा से गठबंधन करने के बाद ज़ीरो हो गया है।


ये भी पढ़ें: तीन नेताओं को साथ लेकर चलने में बिगड़ सकता है कांग्रेस का खेल, समझिए सियासी गणित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+