Punjab: पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी के बाहर धमाका, चलते ऑटो से फेंका बम, KZF ने ली जिम्मेदारी

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में बुधवार रात बख्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर एक संदिग्ध धमाका होने की खबर है। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह घटना इस सप्ताह पंजाब में हुई दूसरी विस्फोट की घटना है और इस महीने की तीसरी घटना है।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को भेजा। कालानौर के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने कहा कि हमें धमाके की सूचना मिली थी। हमने जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम मौके पर है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि वास्तव में क्या हुआ है।

punjab

पुलिस के अनुसार बख्शीवाल चौकी के बाहर जलने के निशान दिखाई दिए हैं। हालांकि किसी ने भी धमाके की आवाज नहीं सुनी है। पुलिस ने यह भी बताया कि यह चौकी पिछले दो हफ्तों से बंद पड़ी थी।

पंजाब में बढ़ रही धमाकों की घटनाएं

इससे पहले मंगलवार को पंजाब के अमृतसर जिले में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एक धमाका हुआ था। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह विस्फोट सुबह करीब 3:15 बजे हुआ। अमृतसर पुलिस ने शुरुआत में दावा किया कि पुलिस स्टेशन परिसर में कोई धमाका नहीं हुआ। लेकिन शाम को पंजाब पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इसे हमला बताया। इससे पहले 2 दिसंबर को नवांशहर के असरोन पुलिस पोस्ट पर अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंककर हमला किया था।

डीजीपी गौरव यादव ने दिए सख्त कार्रवाई का आदेश

अमृतसर की घटना के बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शहर का दौरा किया और सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। डीजीपी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का उपयोग कर अपराधियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीजीपी यादव ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के हमले कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं।

पुलिस की कार्रवाई और सतर्कता बढ़ी

लगातार हो रही विस्फोट की घटनाओं ने पंजाब पुलिस की सतर्कता को और बढ़ा दिया है। इन हमलों के पीछे के अपराधियों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच चल रही है।

पंजाब में हाल के दिनों में विस्फोट की बढ़ती घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। गुरदासपुर में बख्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर संदिग्ध विस्फोट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही हैं। इन घटनाओं के पीछे के दोषियों को पकड़ने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+