पंजाब विधानसभा चुनाव: चुनावी रैलियों पर लग सकती है पाबंदी, बैठक कर जल्द हो सकता है फ़ैसला

देश के पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं। सभी सियासी दल चुनावी अभियान तेज़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है।

चंडीगढ़, 5 जनवरी 2022। देश के पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं। सभी सियासी दल चुनावी अभियान तेज़ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावनाएं तेज़ हो रही हैं। इसे देखते हुए चुनावी रैलियों पर पाबंदी लग सकती है। देश के कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर आठ फीसदी से ज्यादा हो चुकी है। राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ अन्य सख्तियां भी लागू कर दी है। पंजाब में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले पटियाला और पठानकोट से आ रहे हैं। पटियाला में 366 नए संक्रमित मिलने के साथ ही यहां की संक्रमण दर 15.43 फ़ीसद पहुंच गया है। पठानकोट में 88 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टी हुई है और 17.36 फ़ीसद संक्रमण दर दर्ज की गई है।

कांग्रेस ने स्थगित किया अभियान

कांग्रेस ने स्थगित किया अभियान

दिल्ली के बाद नोएडा में भी कोरोना संक्रमण से ज्यादा मामले आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। इस बाबत अगले दो हफ़्ते के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। कांग्रेस पार्टी पिछले दो हफ्ते से उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' मैराथन अभियान चला रही है। कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनज़र इस अभियान को रद्द कर दिया गया है। इसी तर्ज़ पर पंजाब की कांग्रेस सरकार चुनावी रैलियों पर पाबंदी लगाई जा सकती है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पंजाब के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने चिंता व्यक्त की है।

चुनावी रैलियों पर लग सकती है पाबंदी

चुनावी रैलियों पर लग सकती है पाबंदी

पंजाब के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि अगर राज्य में कोविड के मामले बढ़ते रहें तो चुनावी रैलियों को रोकने के बारे में फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड चैन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार स्कूल कॉलेज बंद कर सकते हैं। तो फिर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चुनावी रैलियों पर भी पाबंदी लगानी चाहिए। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने जो दिशा निर्देशों जारी किया है उसमें रैलियों पर किसी भी तरह के प्रतिबंध का कुछ भी ज़िक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जल्द ही समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ चुनावी रैलियों पर पाबदी पर भी चर्चा की जा सकती है।

Recommended Video

    PM Modi Security Lapse: सुरक्षा में चूक पर Smriti Iran ने Congress पर क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    कोराना संक्रमण के बढ़ रहे मामले

    कोराना संक्रमण के बढ़ रहे मामले

    पंजाब में कोराना संक्रमण को लेकर हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। आंकड़ों की बात की जाए तो सिर्फ़ आठ दिनों में पंजाब के 21 ज़िले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े की बात की जाए तो मंगलवार को 1027 कोरोना के नए मामले सामने आए जिसमें दो संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं पटियाला कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है यहां एक हफ़्ते में 366 नए संक्रमित सामने आए हैं। देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने लगे हैं। एक तरफ जहां संक्रमितों के बढ़ते मामलों से पूरे देश में परेशानी बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ़ पांच राज्यों में होने वाले चुनावों ने लोगों के दिलों कोरोना संक्रमण बढ़ने का ख़ौफ़ पैदा कर दिया है। चुनावी अभियान में भीड़ जुटेगी जिससे कहीं न कहीं संक्रमण भी बढ़ेगा।


    ये भी पढ़ें : पंजाब: सीएम चन्नी और सिद्धू को UPSC ने दिया झटका, जानिए उनके चहेते DGP की रेस से क्यों हुए बाहर ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+