Punjab: IPS ज्योति यादव के साथ शादी के बंधन में बंधे मंत्री हरजोत सिंह बैंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, 25 मार्च को IPS अधिकारी ज्योति यादव के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। पंजाब के रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।

harjot singh bains weds with jyoti yadav

Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (32) शनिवार, 25 मार्च को IPS अधिकारी ज्योति यादव के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी समारोह के कार्यक्रम का आयोजन पंजाब के रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में किया गया था। नंगल के पास बिभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। शादी समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कपल से मिलने पहुंचे। फिलहाल, विवाह की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

harjot singh bains weds with jyoti yadav

वर्तमान में भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं बैंस
बैंस के राजनीतिक करियर की बात करें तो वे रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं, वहीं ज्योति यादव पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। बैंस वर्तमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं,और पेशे से अधिवक्ता हैं।

harjot singh bains weds with jyoti yadav

गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं हरजोत सिंह बैंस
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। 2017 के चुनावों में उन्होंने साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वे राज्य में आम आदमी पार्टी की युवा शाखा का भी नेतृत्व कर चुके हैं।

harjot singh bains weds with jyoti yadav

Recommended Video

    Punjab: Minister Harjot Singh Bains ने IPS Jyoti Yadav से रचाई शादी | वनइंडिया हिंदी

    जानिए कौन हैं आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव
    पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं।हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली ज्योति पिछले साल आप एमएलए राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस के बाद चर्चा में आई थीं। ज्योति उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं। राजिंदरपाल कौर ने आईपीएस अधिकारी ज्योति पर बिना बताए उनके विधानसभा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने का आरोप लगाया था। आईपीएस उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं। ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखती हैं। वाली यादव पिछले साल आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस के बाद चर्चा में आई थीं.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+