सीएम चन्नी के भतीजे के घर ईडी का तलाशी अभियान जारी, अभी तक 6 करोड़ कैश बरामद

चंडीगढ़, जनवरी 18। पंजाब में चुनावी माहौल के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह के आवास पर ईडी की रेड पड़ी। दिनभर ईडी की टीम ने घर का तलाशी अभियान जारी रखा। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी है की ईडी ने भूपिंदर सिंह और उनके सहयोगी संदीप कुमार के घर से 6 करोड़ का कैश बरामद किया है। साथ ही प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

Recommended Video

    ED Raid In Punjab: Charanjit Channi के रिश्तेदार के यहां छापेमारी, Congress का तंज | वनइंडिया हिंदी
    Six crore cash recovered

    मोहाली और लुधियाना में छापेमारी

    जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम को मोहाली में भूपिंदर सिंह के घर से 4 करोड़ रुपए कैश तो वहीं लुधियाना में संदीप कुमार के घर से 2 करोड़ कैश बरामद हुआ है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह के घर पर छापेमारी की। भूपिंदर सिंह पर मोहाली में अवैध बालू खनन का आरोप है।

    सीएम चन्नी की छवि पर असर डालेगी ये रेड?

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने पंजाब में 10 से 12 जगहों पर छापेमारी की है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एजेंसी ने ये कार्रवाई की। माना जा रहा है कि 20 फरवरी को पंजाब में होने वाले चुनाव से पहले चन्नी के रिश्तेदार के घर हुई इस छापेमारी से उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इसे साजिश करार दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा बार-बार ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+