प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवजोत सिद्धू के मुंह से निकला अपशब्द, वीडियो वायरल
चंडीगढ़, 17 दिसंबर: शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जुबान फिसल गई। चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू प्रेस वार्ता कर रहे थे, इस दौरान राज्य सरकार की ओर से लेबर कार्ड के वितरण पर हुए सवाल का जवाब देते हुए उनके मुंह से अपशब्द निकल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। हालांकि वीडियो देखने से साफ है कि उन्होंने जानबूझकर ये नहीं किया बल्कि उनके मुंह से निकल गया है।
Recommended Video

रोजगार गारंटी मिशन का किया ऐलान
नवजोत सिद्धू ने शुक्रवार मोहाली के लेबर चौक पर पहुंच कर मजदूरों से मुलाकात की। यहां उन्होंने पंजाब में शहरी रोजगार गारंटी मिशन का ऐलान किया। सिद्धू ने कहा कि इस मिशन के तहत हर मजदूर का गरीबी रेखा से नीचे कार्ड बनेगा। उन्हें मुफ्त सेहत और शिक्षा समेत कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सिद्धू ने कहा कि कतार के आखिर में खड़े मजदूर सबसे ज्यादा नजरअंदाज किए गए हैं, जिनके लिए वह पंजाब मॉडल में यह नई स्कीम लेकर आए हैं।
सिद्धू ने कहा कि कंस्ट्रक्शन सेस इकट्ठा किया जाता है, तो यह कंस्ट्रक्शन वर्करों के लिए होता है। अगर किसी की रजिस्ट्रेशन ही नहीं तो फिर फायदा किसी को कैसे मिलेगा? उन्होंने मौजूदा सरकार के मजदूरों को 3100 रुपए देने के दावे पर कहा कि पंजाब में सिर्फ 1% मजदूर ही रजिस्टर्ड हैं, जिसे बढ़ाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications