घर-घर राशन योजना: '...आपको कुछ कहने का साहस है', अकाली दल की आलोचना पर भड़की मान सरकार
Punjab News: घर-घर राशन योजना को लेकर अकाली दल की आलोचना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दूसरों की आलोचना करने से पहले किसी को अपनी पीढ़ी पर उंगली उठानी चाहिए।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार ने अकाली दल पर हमला करते हुए कहा कि क्या आपमें इन तस्वीरों के बारे में कुछ कहने का साहस है? आपने केवल बादल परिवार का विकास किया, लेकिन भगवंत मान सरकार पंजाब के हर परिवार का विकास कर रही है।

क्या कहा अकाली दल ने
अकाली दल ने घर-घर राशन योजना को लेकर कहा कि काम के बाद सबसे पहले विज्ञापन जरूरी है। पंजाब के पैसों से विज्ञापन किया जा रहा है। पंजाब के लोगों से निवेदन है, इन ठगों को लोकसभा में हराएं और अपने पंजाब को बचाएं।
आपने तो केवल बादल परिवार का किया विकास- आप
इस पर पलटवार करते हुए भगवंत मान सरकार ने अकाली दल की कुछ फोटो ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि क्या आपको इस तस्वीरों के बारे में कुछ कहने का साहस है। आपने तो सिर्फ बादल परिवार का विकास किया है। हमने तो पूरे पंजाब का विकास किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: MSP को लेकर हुई चर्चा, CM भगवंत मान बोले- धरना देने की बजाय बैठकर बात करने को देना चाहते प्राथमिकता












Click it and Unblock the Notifications