दिल्ली के CM केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब, 28 से 30 जनवरी तक कई विधानसभा में करेंगे प्रचार
अमृतसर। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर पंजाब आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ रही है और ऐसे में केजरीवाल का आगामी दौरा अपनी पार्टी के प्रचार-प्रसार पर केंद्रित रहेगा। बताया जा रहा है कि, केजरीवाल 28 से 30 जनवरी तक पंजाब के दौरे पर रहेंगे।

केजरीवाल जब पंजाब में होंगे तो वह जालंधर और अमृतसर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पिछली बार जब वह यहां आए थे उन्होंने बहुत सी घोषणाएं पंजाबियों के लिए की थीं। उन्होंने यहां बिजली बिलों को जीरो पर ले आने की बात कही। उन्होंने पिछले दिनों यहां तक कह दिया, "पूरे देश में केवल एक आदमी (अरविंद केजरीवाल) आपके बिजली बिल को जीरो पर ला सकता है..ये हमने दिल्ली में कर दिखाया। और पंजाब में भी करेंगे। इसके साथ ही चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंकते हुए उन्होंने विरोधियों पर भी खूब निशाना साधा।

अपने पिछले दौरे में केजरीवाल ने पंजाब में कहा था, ''मैं पिछले कुछ दिन से देख रहा हूं कि पंजाब में एक नकली केजरीवाल भी घूम रहा है...यूं कि मैं पंजाब में आकर जो भी वादा करके जाता हूं, वो दो दिन बाद वो ही बोल देता है। लेकिन असल में करता नहीं है, क्योंकि नकली है।
केजरीवाल ने पंजाब में चुनाव जीतने पर हर पंजाबी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब में 24 घंटे बिजली देने और पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने का भी वादा किया। चूंकि, दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे मजबूत मानी जाती है। यहां के पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। आप का पंजाब में लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन हुआ था। इस बार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उनका प्रयास है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आप सरकार बनाए।












Click it and Unblock the Notifications